LPG Price Today: 13 जुलाई को आपके शहर में क्या है LPG सिलेंडर का रेट? चेक करें दिल्ली से पटना तक की कीमतें

LPG Price Today: देशभर में घरेलू और कमर्शियल रसोई गैस (LPG) उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने जुलाई 2026 के लिए 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की है।

अपडेटेड Jul 13, 2026 पर 9:01 AM
13 जुलाई को आपके शहर में क्या है LPG सिलेंडर का रेट?

LPG Price Today: देशभर में घरेलू और कमर्शियल रसोई गैस (LPG) उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने जुलाई 2026 के लिए 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की है। जून में हुई ₹29 प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। जबकि इस महीने की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी, जिससे होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिली है। फिलहाल आपको अपने शहर के अनुसार अलग-अलग रेट LPG सिलेंडर मिल सकते हैं। जिसकी कीमतें शहरवार दी गई है।

चेक करें अपने शहर का रेट

शहर घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो)
दिल्ली ₹942 ₹2930
नोएडा ₹939.50 ₹2930
मुंबई ₹941.50 ₹2885.50
कोलकाता ₹968 ₹3081.50
पटना ₹1031.50 ₹3227
लखनऊ ₹979.50 ₹3052.50
चेन्नई ₹957.50 ₹3106
चंडीगढ़ ₹951.50 ₹2954.50
जयपुर ₹945.50 ₹2957.50
हरियाणा ₹943.50 ₹2932
असम ₹991 ₹3173.50

शहर की कीमतों में क्यों है अंतर?


बता दें कि अलग- अलग शहरों की कीमत में अंतर होने की वजह राज्य सरकारों के टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और स्थानीय खर्च हैं। जिस वजह से हर शहर में गैस सिलेंडर की कीमतों में अंतर में होता है।

क्यों स्थिर हैं घरेलू दाम?

तेल कंपनियों ने जून में अंतरराष्ट्रीय LPG कीमतों और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण घरेलू सिलेंडर महंगा किया था। फिलहाल सरकार और कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालने का फैसला किया है। इसलिए जुलाई संशोधन में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की गई।

कब बदलती है कीमत?

तेल कंपनियां अक्सर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। हालांकि, अगर जरूरी पड़ी तो महीने के बीच में भी कीमतें ऊपर-नीचे हो सकती हैं। इसलिए सिलेंडर बुक करने से पहले ताजा कीमत जरूर चेक कर लें।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।