LPG Cylinder Price: आज कितने का मिल रहा 14 और 19 किलो वाला LPG सिलेंडर? जानें अपने शहर का नया रेट

LPG Cylinder Price: पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच जहां एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही है, वहीं घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर भी इस बढ़ोतरी से अछूते नहीं है। बता दें कि 7 जून को घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर करीब 42 रुपये बढ़ाए गए थे।

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 12:38 PM
आज कितने का मिल रहा 14 और 19 किलो वाला LPG सिलेंडर?

LPG Cylinder Price: 12 जून (शुक्रवार) को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले सरकार ने 7 जून को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की थी। जो पिछले तीन महीनों में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी थी। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी करीब 42 रुपये का इजाफा किया गया था। बता दें कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच 1 जून को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में चौथी बार संशोधन किया गया था। अब चलिए देखते हैं शहरवार घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की पूरी रेट लिस्ट।

प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर की कीमतें (12 जून 2026)

शहर घरेलू LPG (14.2 किग्रा) कमर्शियल LPG (19 किग्रा)
नई दिल्ली ₹942.00 (+₹29.00) ₹3,113.50 (+₹42.00)
कोलकाता ₹968.00 (+₹29.00) ₹3,255.50 (+₹53.50)
मुंबई ₹941.50 (+₹29.00) ₹3,067.50 (+₹43.50)
चेन्नई ₹957.50 (+₹29.00) ₹3,283.00 (+₹46.00)
गुरुग्राम ₹950.50 (+₹29.00) ₹3,130.00 (+₹42.00)
नोएडा ₹939.50 (+₹29.00) ₹3,113.50 (+₹42.00)
बेंगलुरु ₹944.50 (+₹29.00) ₹3,198.00 (+₹46.00)
भुवनेश्वर ₹968.00 (+₹29.00) ₹3,290.00 (+₹52.00)
चंडीगढ़ ₹951.50 (+₹29.00) ₹3,136.00 (+₹43.50)
हैदराबाद ₹994.00 (+₹29.00) ₹3,367.00 (+₹52.00)
जयपुर ₹945.50 (+₹29.00) ₹3,141.00 (+₹42.00)
लखनऊ ₹979.50 (+₹29.00) ₹3,236.00 (+₹42.00)
पटना ₹1,031.50 (+₹29.00) ₹3,400.00 (+₹53.50)
तिरुवनंतपुरम ₹951.00 (+₹29.00) ₹3,152.00 (+₹46.00)

युद्ध का LPG की सप्लाई और कीमतों पर असर


ऑयल मिनिस्ट्री के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के डेटा के अनुसार, इस साल LPG की खपत 20% घटकर 2.13 मिलियन टन रह गई है। गौरतलब है कि भारत में LPG की सप्लाई का 90% हिस्सा इम्पोर्ट (आयात) से आता है, जो मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट से मंगाया जाता है।

क्यों बढ़े गैस सिलेंडर के दाम?

सरकार और तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती लागत और तेल विपणन कंपनियों पर बढ़ रहे वित्तीय दबाव के कारण यह बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीमत बढ़ने के बावजूद कंपनियों को घरेलू LPG सिलेंडर पर नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ऐसे चेक करें LPG के ताजा रेट

LPG सिलेंडर की कीमतें आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को अपडेट की जाती हैं। उपभोक्ता अपने शहर का ताजा रेट आसानी से इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर देख सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर सिलेंडर की मौजूदा कीमत, बुकिंग और अन्य सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध रहती है।

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में कितना है भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।