LPG Price Today: अगस्त की शुरुआत होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और फूड बिजनेस चलाने वालों के लिए राहत भरी रही, क्योंकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अगस्त को 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की थी। फिलहाल, 3 अगस्त को भी यही दरें लागू हैं। वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की बात करें तो, इसकी कीमत में आज भी बदलाव नहीं किया गया है।
घरेलू LPG में क्या हुआ बदलाव?
अगर आप घरेलू गैस सिलेंडर बुक कराने का प्लान बना रहे हैं, तो फिलहाल कीमत को लेकर चिंता की जरूरत नहीं है। घरेलू LPG सिलेंडर के रेट पहले जैसे ही बने हुए हैं। यानी 1 अगस्त के बाद से अब तक इसमें किसी तरह की बढ़ोतरी या कटौती नहीं हुई है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर में दो महीनों में दो बार कटौती
अगस्त की शुरुआत होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और फूड बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए अच्छी रही। 1 अगस्त को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में हुई बड़ी कटौती का फायदा आज भी मिल रहा है। वैसे देखा जाए तो कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में पिछले दो महीनों से लगातार राहत देखने को मिली है।
अगर पिछले एक महीने की बात करें तो 1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये तक की कटौती की गई थी। इसके बाद 1 अगस्त को तेल कंपनियों ने फिर राहत देते हुए दिल्ली में सिलेंडर के दाम 202 रुपये, कोलकाता में 209 रुपये और मुंबई-चेन्नई में भी 200 रुपये से ज्यादा घटा दिए।
इस तरह देखा जाए तो सिर्फ 31 दिनों में ही कमर्शियल LPG सिलेंडर करीब 385 से 390 रुपये तक सस्ता हो चुका है। फिलहाल, 3 अगस्त को भी यही नई कीमतें लागू हैं और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) की ओर से इसमें कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। इससे होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।
वैसे तो पेट्रोल-डीजल की तरह LPG सिलेंडर के दाम रोजाना नहीं बदलते। लेकिन तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को ही कीमतों की समीक्षा करती हैं और जरूरत पड़ने पर उसी दिन नई दरें लागू की जाती हैं।
कहां चेक करें अपने शहर का रेट?
वैसे अगर आप घर बैठे अपने शहर का सटीक LPG रेट जानना चाहते हैं तो Indane, Bharat Gas या HP Gas की वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट कीमत देख सकते हैं।