Wheat news: MSP के नीचे फिसला गेहूं का दाम, एक्सपोर्ट में भी होगी बढ़ोतरी

Wheat news :गेहूं की नई फसल आने से दाम कई राज्यों में MSP के नीचे पहुंच गए है । रिटेल में भी गेहूं की कीमतों में कमी आई है। सरकार ने निर्यात को हरी झंडी दी है। लेकिन स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज के बंद होने से ज्यादा निर्यात नहीं हो पा रहा है

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 4:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज बंद होने बंद होने से वेस्ट एशिया देशों को निर्यात नहीं हो रहा। इस वजह से अनुमान है कि अधिकतम 5 से 6 लाख टन गेहूं ही निर्यात हो पाएगा।

Wheat news :गेहूं की नई फसल आने से दाम कई राज्यों में MSP के नीचे पहुंच गए है । रिटेल में भी गेहूं की कीमतों में कमी आई है। सरकार ने निर्यात को हरी झंडी दी है। लेकिन स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज के बंद होने से ज्यादा निर्यात नहीं हो पा रहा है।

रिटेल बाजार में भी गेहूं की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। सरकार ने इस साल गेहूं का MSP 2585 रुपये तय किया है। लेकिन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में गेहूं MSP से कम कीमत पर बिक रहा है।

रिटेल दामों में भी गिरावट देखी गई है और पिछले दो महीनों में करीब 2 प्रतिशत तक कमी (Wheat Price) आई है। सरकार ने लगभग 50 लाख टन गेहूं के निर्यात को मंजूरी दी है, लेकिन सिर्फ नेपाल और बांग्लादेश तक निर्यात सीमित है।


स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज बंद होने बंद होने से वेस्ट एशिया देशों को निर्यात नहीं हो रहा। इस वजह से अनुमान है कि अधिकतम 5 से 6 लाख टन गेहूं ही निर्यात हो पाएगा। आटे से बने प्रोडक्ट्स के निर्यात पर भी असर पड़ा है। इस साल गेहूं का उत्पादन 1202 लाख मैट्रिक टन होने का अनुमान है।

गेहूं एक्सपोर्ट पर बड़ा फैसला

सरकार ने 25 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं एक्सपोर्ट को मंजूरी मिली। कुल गेहूं एक्सपोर्ट अनुमति बढ़कर 50 लाख मीट्रिक टन दी है। 10 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादों के निर्यात को भी मंजूरी मिली। चरणबद्ध तरीके से एक्सपोर्ट कोटा बढ़ाया गया। सरकार ने यह फैसला उत्पादन, स्टॉक और कीमतों की समीक्षा के बाद है। घरेलू सप्लाई को ध्यान में रखकर कदम लिया गया । एक्सपोर्ट से बाजार में लिक्विडिटी बढ़ेगी, स्टॉक मैनेजमेंट होगा। पीक सीजन में किसानों को ‘डिस्ट्रेस सेल’ से राहत मिलेगी। बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है।

कब कब हुई बढ़ोतरी

जनवरी में 5 लाख MT गेहूं उत्पाद निर्यात को मंजूरी मिली थी। फरवरी में अतिरिक्त 5 लाख MT गेहूं प्रोडक्ट एक्सपोर्ट को मंजूरी मिली। वहीं फरवरी में 25 लाख MT गेहूं निर्यात को मंजूरी मिली। अप्रैल में और 25 लाख MT गेहूं निर्यात को मंजूरी मिली। चरणबद्ध तरीके से एक्सपोर्ट कोटा बढ़ाया गया।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।