LPG Price Today: LPG सिलेंडर के बढ़ेंगे दाम? जानें दिल्ली-मुंबई समेत सभी शहरों का नया रेट

LPG Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध शुरू होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

अपडेटेड Jul 18, 2026 पर 9:53 AM
दिल्ली से पटना तक जानें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर का नया रेट

LPG Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध शुरू होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में आज यानी 18 जुलाई को कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

वहीं, इससे पहले 1 जुलाई को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। जबकि 7 जून को घरेलू LPG सिलेंडर का दाम 29 रुपये बढ़ा गया था। ऐसे में अगर आप घरेलू सिलेंडर खरीदने की योजना बना रहें हैं, तो अपने शहर का ताजा रेट जरूरी जान लें।

जानें अपने शहर का रेट

शहर घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 Kg) कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 Kg)
नई दिल्ली ₹942 ₹2,930
कोलकाता ₹968 ₹3,081.50
मुंबई ₹941.50 ₹2,885.50
चेन्नई ₹957.50 ₹3,106
गुरुग्राम ₹950.50 ₹2,947.50
नोएडा ₹939.50 ₹2,930
बेंगलुरू ₹944.50 ₹3,021
भुवनेश्वर ₹968 ₹3,114.50
चंडीगढ़ ₹951.50 ₹2,954.50
हैदराबाद ₹994 ₹3,191
जयपुर ₹945.50 ₹2,957.50
लखनऊ ₹979.50 ₹3,052
पटना ₹1,031.50 ₹3,227
तिरुअनंतपुरम ₹951 ₹2,971.50


अपने शहर का ताजा रेट कैसे देखें?

उपभोक्ता इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर अपने शहर की एलपीजी कीमत देख सकते हैं। सिलेंडर बुकिंग के समय भी अपडेटेड कीमत दिखाई जाती है।

क्या फिर होगी LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में सख्ती?

इस मामले में सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही ऐसा कोई संकेत मिला है। हालांकि, पिछले युद्ध की शुरुआत के बाद केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी को लेकर कुछ सख्त कदम जरूर उठाए थे।

उस दौरान गांवों में LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए कम से कम 45 दिन और शहरों में 25 दिन का अंतर तय किया गया था। इसके अलावा, सिलेंडर की डिलीवरी को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए ओटीपी आधारित सिस्टम भी लागू किया गया था। अब बिना ओटीपी के एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाती है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: आज सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर का भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।