Year End: खत्म होने जा रहे साल 2023 में कच्चे तेल के वायदा भाव (Crude Futures) में 10% से अधिक की गिरावट आई। ऐसा मुख्यत: भू-राजनीतिक उथल-पुथल और दुनिया भर के प्रमुख तेल उत्पादकों के तेल उत्पादन स्तर के बारे में चिंताओं के कारण हुआ। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, साल के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 11 सेंट या 0.14% की गिरावट के साथ 77.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 12 सेंट या 0.17% की गिरावट के साथ 71.65 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। 2023 में दोनों कॉन्ट्रैक्ट 10% से अधिक फिसल गए और 2020 के बाद से वर्ष के अंत में अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुए।