पनाका बायोटेक से बाहर निकले सीरम के अदार पूनावाला, 118 करोड़ रुपए में बेची पूरी हिस्सेदारी

Panacea Biotec में अदार पूनावाला के पास 5.15 फीसदी और सीरम के पास 4.98 फीसदी स्टेक था

अपडेटेड May 18, 2021 पर 1:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला ने सोमवार को पनाका बायोटेक (Panacea Biotec) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी। कंपनी में पूनावाला की कुल 5.15 फीसदी हिस्सेदारी थी जिसे उन्होंने ओपन मार्केट में 118 करोड़ रुपए में बेच दी। पनाका बायोटेक में अदार पूनावाला और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, दोनों ने शेयर खरीदे थे।

BSE पर मौजूद डाटा के मुताबिक, पूनावाला ने 31,57,034 शेयर 373.85 रुपए के भाव से बेचा है। इस हिसाब से इस स्टेक की वैल्यू 118.02 करोड़ रुपए होती है।

सीरम इंस्टीट्यूट के खरीदे गए शेयरों की बिक्री इसी भाव पर अलग से होगी। मार्च 2021 तिमाही की शेयरहोल्डिंग के मुताबिक, पूनावाला और SII दोनों के पास पनाका बायोटेक की हिस्सेदारी थी। कंपनी में पूनावाला के पास 5.15 फीसदी और सीरम के पास 4.98 फीसदी स्टेक था।

सोमवार को बाजार बंद होने के बाद पनाका बायोटेक के शेयर 384.9 रुपए के भाव पर बंद हुए थे। यह पहले के बंद भाव से 1.16 फीसदी ज्यादा था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।