INDIGO PAINTS की बंपर लिस्टिंग, हेमंत जलान ने कहा 'कंपनी की ग्रोथ के लिए रुकावट नहीं हैं बड़े प्लेयर'

INDIGO PAINTS के सीएमडी हेमंत जलान ने कहा कि हम धीरे-धीरे हर बड़े शहर की ओर बढ़ रहे हैं। छोटे शहर, ग्रामीण इलाके में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है

अपडेटेड Feb 03, 2021 पर 10:59 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    INDIGO PAINTS की शानदार लिस्टिंग हुई है। ये शेयर 1490 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 2607 रुपये पर लिस्ट हुआ है। इसने लिस्टिंग के दिन ही निवेशकों को मालामाल किया है। ये शेयर 6 दिनों में इश्यू प्राइस से दोगुने से ज्यादा भाव पर पहुंच गया और आज एक बार तो ये शेयर 3000 रुपये के पार भी निकल गया।

    INDIGO PAINTS में शानदार तेजी देखने को मिली। शेयर का भाव इश्यू प्राइस से 110 प्रतिशत ऊपर पहुंच गया है। कंपनी के शेयर का भाव इश्यू प्राइस के मुकाबले दोगुना से ज्यादा है।

    निवेशकों से मिले जोरदार रिस्पॉन्स पर कंपनी के सीएमडी हेमंत जलान गदगद हैं और उन्होंने सीएनबीसी-आवाज़ से एक्स्क्लूसिव बातचीत की। शानदार लिस्टिंग पर उन्होंने बाजार और निवेशकों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें आईपीओ के अच्छी लिस्टिंग की उम्मीद थी। कंपनी ने छोटे शहरों से कारोबार शुरू किया है और अब बड़े शहरों में स्थिति मजबूत करने पर कंपनी का जोर रहेगा।

    INDIGO PAINTS के सीएमडी  हेमंत जलान ने कहा कि हम धीरे-धीरे हर बड़े शहर की ओर बढ़ रहे हैं। छोटे शहर, ग्रामीण इलाके में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि मार्च तक कंपनी के डीलर्स की संख्या बढ़ जाएगी। इस समय प्रबंधन कंपनी के डीलर नेटवर्क पर खास जोर दे रहे हैं।

    हेमंत जलान ने आगे कहा कि कंपनी का अगले 5 साल में 25,000 डीलर्स बनाने का का लक्ष्य है। वहीं मार्च तक कंपनी के 14,000 डीलर्स होंगे। 

    ग्रासिम कंपनी के इस सेक्टर में उतरने के सवाल पर जलान ने कहा कि GRASIM को सेक्टर में आने में वक्त लगेगा। उनकी कंपनी को GRASIM से फिलहाल स्पर्धा की चिंता नहीं है। इसके अलावा बड़े प्लेयर कंपनी की ग्रोथ में रुकावट नही हैं और ग्रासिम को बाजार में आते-आते 2 से 3 साल लग सकते हैं।


    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।