बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट पर बंद हुआ है। मिडकैप, स्मालकैप शेयरों में गिरावट रही। पावर, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही। IT,रियल्टी शेयरों पर दबाव रहा। ऑटो, फार्मा शेयरों में भी खरीदारी रही। वहीं, FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में भी तेजी रही।
निफ्टी 42 प्वाइंट गिरकर 15,680 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 164 प्वाइंट गिरकर 52,319 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 88 प्वाइंट गिरकर 34,684 पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप 88 प्वाइंट गिरकर 26883 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में दबाव रहा।
इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
Vodafone Idea | CMP: Rs 9.10 | चौथी तिमाही में 7,022.8 करोड़ रुपये का घाटा होने की खबरों के बीच आज यह शेयर 8 फीसदी से ज्यादा टूटा।
Bajaj Auto | CMP: Rs 4,205.95 | जून तिमाही के अच्छे बिक्री के आंकड़ों के चलते आज यह शेयर 1 फीसदी बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। जून तिमाही में सालाना आधार पर बोलिए कंपनी की बिक्री 24 फीसदी बढ़कर 3,46,136 यूनिट रही है।
Jain Irrigation Systems | CMP: Rs 28.50 | तिमाही और सालाना दोनों आधार पर कंपनी के घाटे में कमी आने के खबर के बीच आज यह शेयर 9 फीसदी भागा। मार्च तिमाही में कंपनी का घाटा सालाना आधार पर 228.26 करोड़ रुपये से घटकर 22.25 करोड़ रुपये पर आ गया है।
Dish TV | CMP: Rs 13.70 | चौथी तिमाही में कंपनी को 1,415.23 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इस खबर के चलते आज यह शेयर लाल निशान में बंद हुआ।
Tata Motors | CMP: Rs 344.50 | जून महीने के अच्छे बिक्री के आंकड़ों के दम पर आज यह शेयर हरे निशान में बंद हुआ है। जून में कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 78 फीसदी की बढ़त के साथ 43,704 यूनिट रही है।
Maruti Suzuki | CMP: Rs 7,584.55 | जून में मारुति की कुल बिक्री 1,47,368 यूनिट रही है। अच्छे बिक्री आंकड़ों के चलते आज यह शेयर भी हरे निशान में बंद हुआ।
Cigniti Tech | CMP: Rs 655 | कंपनी ने सिंगापुर में अपना नया ऑफिस खोला है। इस खबर का शेयर पर पॉजिटिव असर देखने को मिला और यह करीब 2 फीसदी बढ़त लेने में कामयाब रहा।
Liberty Shoes | CMP: Rs 174.50 | चौथी तिमाही के मजबूत नतीजों के दम पर आज यह शेयर 2 फीसदी भागा। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 1.17 करोड़ रुपये से बढ़कर 6.97 करोड़ रुपये पर आ गया है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
