मारुति के बाद अब स्कूटर और मोटरसाइकिल बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Hero MotoCorp ने भी अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। हीरो मोटोकॉर्प ने कंपनी ने एलान किया है कि वह आनेवाली एक जुलाई से अपने स्कूटर और मोटरसाइकिल की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी।

कोरोना महामारी ने पूरे ऑटोमोबाइल सेक्टर को भारी चोट पहुंचाई है। इस चोट का असर काफी लंबा होगा। इस मार से उबरने के लिए ऑटो उत्पादक इपनी कीमतें बढ़ा रहे हैं। इस कड़ी में अब दुपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटो का नाम भी जुड़ गया है। 1 जुलाई से कंपनी अपने सभी उत्पादों की कीमतों बढ़ाने जा रही है। उम्मीद है कि कंपनी कीमतों में 3000 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

Hero MotoCorp ने इस बारे में जारी अपने बयान में कहा है कि कीमतों में ये बढ़ोत्तरी कमोडिटी कीमतों में आई तेजी की वजह से की जा रही है। कंपनी ग्राहकों पर कम से कम प्रभाव पड़े इस बात को ध्यान में रखकर लागत में कटौती पर फोकस कर रही है।

अभी कीमत के बारे में एकदम पक्का एलान नहीं किया गया है। लेकिन अनुमान है कि हीरो के सभी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की दाम में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद से ही देश में ऑटो सेक्टर में कीमत बढ़ोत्तरी की ट्रेंड देखने को मिल रहा है। हालही में मारुति सुजुकी, BMW,Tata Motors ने कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। Mahindra भी कीमतों में बढ़ोत्तरी पर विचार कर रहा है।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.