कोरेना वायरस महामारी के बावजूद FY21 के लिए देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) के टॉप मैनेजमेंट की सैलरी में जबरदस्त इजाफा हुआ है। एक तरफ जहां Infosys के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कोई सैलरी नहीं लेने का फैसला किया है। वहीं, कंपनी के सीईओ सलिल पारेख (Salil Parekh) की सैलरी में 49% से अधिक का इजाफा हुआ है।
FY21 के लिए इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख को 49 करोड़ रुपये वेतन मिलेगा, जिसमें आधी रकम उन्हें स्टॉक ऑप्शंस को एक्सरसाइज करने से मिलेगी। FY20 में उन्हें सैलरी के रूप में 34.27 करोड़ रुपये मिले थे। सलिल पारेख को जो remuneration मिलेगा, उसमें 30.99 करोड़ रुपये उन्हें कंपनी के 3.92 लाख रिस्ट्रिक्टेड शेयर से मिलेंगे।
वहीं, सलिल पारेख को 12.62 करोड़ रुपये बोनस और इन्सेंटिव के रूप में मिलेंगे और 6.07 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलेगी। Infosys के COO प्रवीण राव की सैलरी में FY21 के लिए 63% का हाइक दिया गया है, जिससे उनकी सैलरी 17.33 करोड़ रुपये हो जाएगी।
Infosys के टॉप मैनेजमेंट में शामिल कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इस दौरान इंफोसिस के प्रेसिडेंट्स मोहित जोशी को 34.82 करोड़ रुपये सैलरी मिली और रवि कुमार को 25.54 करोड़ रुपये का पैकेज मिला। कंपनी के TCS राजेश गोपीनाथन को सैलरी के रूप में20.40 करोड़ रुपये मिला, जबकि पिछले साल उनकी सैलरी 13 करोड़ रुपये थी।
Wipro के चेयरमैन रहे अब्दाली नीमुचवाला (Abidali Neemuchwala) जिन्होंने जनवरी 2020 में रिजाइन कर दिया था, उन्हें 34 करोड़ रुपये remuneration मिला। इंफोसिस में 1.02 करोड़ रुपये सालाना सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है, जो पिछले साल यानी FY20 में 74 थी। आपको बता दें कि FY21 में इंफोसिस ने 14% से 15% के बीच ग्रोथ दर्ज किया है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
