भारत की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने बुधवार को कहा कि वह इस साल करीब 45,000 फ्रेशर्स को कंपनी में हायर करेगी। इंफोसिस की तरफ से यह ऐलान ऐसे समय में आया है, जब उसका एट्रिशन रेट यानी की कंपनी को छोड़कर कर्मचारियों के जाने का दर काफी बढ़ गया है और आईटी कंपनियों के बीच अच्छे टेक्नोलॉजी टैलेंट को हायर करने की होड़ मची हुई है।
सॉफ्टवेयर बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी ने बुधवार को ही अपने दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया, जो बाजार के अनुमान के मुताबिक रहा है। इसके अलावा कंपनी ने अब अपने रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान को बढ़ाकर इस वित्त वर्ष के लिए 16.5-17.5 पर्सेंट कर दिया है, जो पहले 14-16 पर्सेंट था। हालांकि इस दौरान दूसरी तिमाही में कंपनी की एट्रिशन रेट बढ़कर 20.1 पर्सेंट पर पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 13.9 पर्सेंट था।
एयर इंडिया को चलाने के लिए पिछले 10 सालों में भारतीयों ने चुकाया 15,73,39,00,00,000 रुपये का बिल
इंफोसिस के सीओओ (UB) प्रवीण राव ने बताया, "मार्केट में मौजूद सभी संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए, हम अपने कॉलेज ग्रेजुएट हायरिंग प्रोग्राम को इस साल बढ़ाकर 45,000 तक ले जाएंगे। इसके अलावा हम अपने कर्मचारियों के हेल्थ और वेलनेस उपायों, रिस्किलिंग प्रोग्राम और करियर ग्रोथ के मौके सहित दूसरी जरूरत पर ध्यान देना जारी रखेंगे।"
इंफोसिस का रिजल्ट
देश की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी इंफोसिस का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट सितंबर 2021 तिमाही में 11.9% बढ़कर 5421 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल के हिसाब से 11.9% बढ़ा है। जबकि जून तिमाही के मुकाबले यह 4.4% बढ़कर 5421 करोड़ रुपए रहा। जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 5195 करोड़ रुपए था।
डैमलर डील की वजह से कंपनी की आमदनी में इजाफा हुआ है। क्लाइंट के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, लगभग हर वर्टिकल में ग्रोथ और मजूबत सीजन रहने के कारण इंफोसिस को फायदा हुआ है। इंफोसिस और Daimler के बीच लॉन्ग टर्म स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप दिसंबर 2020 में हुई थी। इस पार्टनरशिप के जरिए Daimler AG अपनी IT ऑपरेटिंग मॉडल और इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव करेगी। इसमें वर्कप्लेस सर्विसेज, सर्विस डेस्क, डाटा सेंटर, नेटवर्क्स और इंफोसिस के साथ SAP है। इस डील की कुल वैल्यू 3.2 अरब डॉलर रही।