आईटी फर्म टेक महिंद्रा ने दो कंपनियों का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने अमेरिका स्थित Infostar LLC का अधिग्रहण 10.5 करोड़ डॉलर में और लंदन स्थित We Make Websites Limited (WMW) को 1.3 करोड़ डॉलर में अधिग्रहीत किया है।
आईटी फर्म टेक महिंद्रा ने दो कंपनियों का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने अमेरिका स्थित Infostar LLC का अधिग्रहण 10.5 करोड़ डॉलर में और लंदन स्थित We Make Websites Limited (WMW) को 1.3 करोड़ डॉलर में अधिग्रहीत किया है।
कंपनी का कहना है कि इस अधिग्रहण से उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म को मजबूती मिलेगी। बता दें कि Infostar LLC एक डिजिटल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग कंपनी है जो टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म लोडस्टोन का इस्तेमाल end-to-end product और data quality assurance solutions उपलब्ध कराने के लिए करती है। कंपनी में 300 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। 30 दिसंबर 2020 को समाप्त वर्ष में कंपनी की आय 4.33 करोड़ डॉलर रही थी।
इसी तरह लंदन स्थिति WMW, Shopify-focused e-commerce agency उपलब्ध कराती है। इंग्लैंड और अमेरिका में कंपनी के 43 कर्मचारी हैं। कंपनी को 94 लाख पाउंड में अधिग्रहीत किया गया है। टेक महिंद्रा ने अपने एक बयान में कहा है कि वी मेक वेबसाइट के अधिग्रहण से टेक महिंद्रा की कार्यक्षमता में आगे बढ़त होगी। टेक महिंद्रा के विवेक अग्रवाल ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए हमने इन दो अधिग्रहणों की भी जानकारी दी है। ये अधिग्रहण कंपनी की खास क्षमता को बढ़ाने के लिए किए गए हैं। जो हाई ग्रोथ वाले कारोबार से संबंधित हैं।
Tech Mahindra Q2: मुनाफा 26% बढ़ा, 15 रुपए प्रति शेयर स्पेशल डिवीडेंड का एलान
बताते चलें की आज ही टेक महिंद्रा ने सितंबर को समाप्त अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक, दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 26 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1338 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल के दूसरी तिमाही में 1064 करोड़ रुपये पर रहा था। बता दें कि कंपनी के मुनाफे के 1,357 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं तिमाही आधार पर देखें तो इसी वित्त वर्ष की पिछली तिमाही में कंपनी को 1,357 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।