मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए बहुत ही शानदार ऑफर पेश किया है।
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए बहुत ही शानदार ऑफर पेश किया है।
कंपनी अपने चुनिंदा रीचार्ज प्लान्स के साथ 20 फीसदी Cashback ऑफर कर रही है। यह कैश बैक तभी मिलेगा जब आप MyJio app या जियो की आधिकारिक वेबसाइट से रिचार्ज करेंगे। टेलीकॉम ऑपरेटर कैशबैक को यूजर्स के जियो अकाउंट में जमा कर देगी। जिसका इस्तेमाल भविष्य में रिचार्ज के लिए किया जा सकेगा।
जियो का यह कैशबैक ऑफर सिर्फ तीन प्लान पर लागू होगा जिनकी कीमतें 249 रुपये, 555 रुपये और 599 रुपये हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है और और हर दिन 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है।
249 रुपये का प्लान
249 रुपये के इस प्लान में Reliance Jio की तरफ से कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो हर दिन 2GB डेटा के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा और हर दिन 100 SMS मिलेंगे।
555 रुपये का प्लान
555 रुपये के इस Jio Prepaid Plan में यूजर्स को भी 20 फीसदी कैशबैक दिया जा रहा है। इस प्लान में हर दिन 1.5 GB डेटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी 84 दिन की है। इसके साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।
599 रुपये का प्लान
599 रुपये के इस प्रीपेड प्लान में 20 फीसदी कैशबैक है। प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो हर दिन 2GB डेटा के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, इस हिसाब से यह प्लान कुल 168 GB डेटा और हर दिन 100 SMS मिलते हैं।
ऊपर बताए गए सभी Jio Recharge Plans के साथ JioCinema, JioTV के अलावा जियो सिक्योरिटी, जियो न्यूज और जियो क्लाउड जैसे जियो ऐप्स का एक्सेस फ्री में दिया जा रहा है।
बता दें कि हाल ही में टेलीकॉम कंपनी ने 1 साल तक के Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन से लैस नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान को पेश किया था। इन प्लान की कीमत 499 रुपये से शुरू होती है, जिसमें हर दिन 3 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसके अलावा, सीरीज का सबसे प्रीमियम प्लान 2,599 रुपये का है, जिसमें 365 दिन तक हर दिन 2 GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और SMS बेनिफिट मिलते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।