Gold Rate Today in India: सोने की गिरावट का फायदा उठाते हुए निचले स्तर पर खरीदारी ने इसकी चमक बढ़ाई है। साथ ही फेस्टिव सीजन से भी इसकी गिरावट थमी है। अगले हफ्ते 6 नवंबर को धनतेरस है, जबकि 8 नवंबर को दिवाली है। भारत में दोनों मौकों पर चांदी और सोना खरीदने की परंपरा रही है। इसे शुभ माना जाता है।
पहले गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार चार दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹770 और 22 कैरट वाला ₹710 महंगा हुआ है। वहीं एक दिन की स्थिरता से पहले लगातार दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम ₹5090 और 22 कैरट वाला ₹4650 सस्ता हुआ था। अब आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में फिलहाल 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 ऊपर चढ़ा है। अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती के बीच लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज यह नीचे आई है और एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
तीन दिनों की स्थिरता के बाद चांदी आज फिसल गई। इन तीन दिनों की स्थिरता से पहले लगातार तीन दिनों में 29-31 अक्टूबर तक एक किलो चांदी ₹20000 गिरी थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 टूटकर ₹1,99,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।
आगे किन बातों पर रहेगी नजर
अमेरिका में आज सितंबर महीने के इंटरनेशनल ट्रेड डेटा के साथ-साथ अक्टूबर के एसएंडएपी ग्लोबल सर्विसेज पीएमआई और आईएसएम नॉन-मैन्युफैक्चरिंग जैसे अहम आर्थिक आंकड़े आएंगे, जिस पर निवेशकों की नजर रहेगी। इससे अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के रुझान और डॉलर की चाल को लेकर अनुमान मिलेगा और ये दोनों ही गोल्ड की चाल को लेकर अहम फैक्टर हैं। भारत में इसकी चाल डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंटरनेशनल मार्केट में भाव और स्थानीय मांग से भी तय होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।