Multibagger Stock: इस शेयर ने 10 साल में 1 लाख रुपए को बनाया 1 करोड़, क्या आपके पास है?

इस शेयर में मार्च से मई के बीच जबरदस्त बिकवाली होने के बावजूद रिटर्न शानदार रहा है

अपडेटेड Sep 24, 2021 पर 7:44 PM
Story continues below Advertisement

Multibagger Stock: क्या आपके पोर्टफोलियो में ऐसा कोई शेयर है जिसने 1 लाख रुपए को 1 करोड़ बना दिया हो। ज्यादा चांस है कि आपने ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक्स को मिस ही किया होगा। आज हम ऐसे ही एक कमाल के शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने 10 साल में अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया। यह शेयर है   Vaibhav Global. जिन निवेशकों ने इस शेयर में धैर्य बनाए रखा उन्हें बंपर रिटर्न मिला है। यह जेम्स एंड ज्वैलरी कंपनी है।

10 साल पहले 16 सितंबर 2011 को NSE पर Vaibhav Global के शेयरों की कीमत 7.13 रुपए थी जो 17 सितंबर 2021 को 718 रुपए पर पहुंच गई। यानी इन 10 सालों में Vaibhav Global के शेयरों का रिटर्न 100 गुना रहा है।

पिछले 6 महीनों में Vaibhav Global के शेयरों पर बिकवाली का दबाव ज्यादा रहा है। मार्च 2021 से लेकर मई के पहले हफ्ते तक Vaibhav Global के शेयरों में तेजी जारी थी। इस दौरान कंपनी के शेयर 996.70 रुपए तक पहुंच गए थे। हालांकि इसके बाद जमकर प्रॉफिट बुकिंग हुई और यह नीचे आ गया।

इस बिकवाली के बावजूद इस साल अब तक Vaibhav Global के शेयर 510.42 रुपए से बढ़कर 718 रुपए तक पहुंच गए है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों ने 40 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर पिछले एक साल का ट्रेंड देखें तो Vaibhav Global के शेयर 375.77 रुपए से बढ़कर 718 रुपए पर पहुंच गए हैं।

GST काउंसिल ने इन चीजों के रेट में बदलाव किया, चेक कीजिए पूरी लिस्ट

इस हिसाब से इन शेयरों ने 91 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसी तरह पिछले 5 साल में Vaibhav Global के शेयर 62.29 रुपए से बढ़कर 718 रुपए पर पहुंच गए। यानी इस दौरान 1050% का दमदार रिटर्न दिया है।


अगर पिछले 10 साल का रिकॉर्ड देखें तो Vaibhav Global के शेयर 7.13 रुपए से बढ़कर 17 सितंबर 2021 को 718 रुपए तक पहुंच गए।

कितनी हुई निवेश की रकम?

Vaibhav Global के शेयर प्राइस हिस्ट्री को देखें तो अगर किसी निवेशक ने 31 दिसंबर 2020 को इसमें 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो आज उसकी रकम 1.40 लाख रुपए हो जाती।

इसी तरह अगर किसी ने 5 साल पहले इसके शेयरों में 1 लाख रुपए लगाए होते तो वह आज 11.50 लाख रुपए होते। ठीक इसी तरह अगर 10 साल पहले किसी ने इस शेयर में 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो आज उसके पास 1 करोड़ रुपए की रकम होती।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।