सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC ने  आम्रपाली ग्रुप के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट की फ्लोर एरिया रेशियो (FAR)के आधार पर 43 करोड़ रुपये में नीलामी की है। आम्रपाली ग्रुप का यह हाउसिंग प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर-76 में स्थित हैं। मनीकंट्रोल को यह जानकारी इस मामले से वाकिफ सूत्रों से मिली है।
 
NBCC ने अगस्त के दूसरे सप्ताह इस्तेमाल नहीं किए गए FAR के लिए बोलियां मंगाई थी, जिसके लिए बेस प्राइस 40 करोड़ रुपये तय की गई थी। एक सूत्र ने बताया, "पहले FAR की सफलापूर्वक 43 करोड़ में नीलामी कर दी गई है।" सूत्र ने बताया कि नीलामी से जुड़े भुगतान को अगले छह महीनों में पूरा किया जाएगा।

आपके PF का कितना पैसा शेयर बाजार में लगे, खुद कर सकेंगे तय, जानें डिटेल
 
आम्रपाली ग्रुप के 7 जगहों पर अधूरे प्रोजेक्ट हैं। इन अधूरे प्रोजेक्ट के इस्तेमाल नहीं किए गए FAR की नीलामी कर NBCC ने 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। एनबीसीसी को आम्रपाली ग्रुप की तरफ से अधूरे छोड़े गए 38,159 फ्लैट के निर्माण कार्य को मार्च 2023 तक पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है।
 
NBCC नीलामी से मिले पैसों का इस्तेमाल इन फ्लैट के निर्माण कार्य को पूरा करने में करेगी। एक सूत्र ने बताया, "NBCC अगले महीने दो और FAR की नीलामी की तैयारी कर रही है।"

TCS का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर के पार, इंट्राडे में बना रिकॉर्ड
 
सूत्र ने बताया, "जिस FAR की नीलामी की गई, वह करीब 2.6 लाख स्क्वायर फुट का था।" इस FAR के लिए बोलियां जमा करने की आखिरी तारीख 29 अगस्त थी। साथ ही इसके साथ 4 करोड़ रुपये की डिपॉजिट देनी थी।
 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।