Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन लुढ़का गोल्ड, दिल्ली से पटना तक 10 शहरों में अब ये है भाव

Gold Rate Today: सोना लगातार तीसरे दिन आज सस्ता हुआ है तो चांदी भी एक दिन की स्थिरता के बाद टूट गई। जानिए इसकी वजह और चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं

अपडेटेड Sep 23, 2026 पर 7:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate Today In India: सोने की चमक लगातार तीसरे दिन आज फीकी हुई है।

Gold Rate Today in India: डॉलर की मजबूती और पश्चिमी एशिया में जारी तनाव ने लगातार तीसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी की है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार तीसरे दिन आज इसके भाव नीचे आए हैं। इन तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2510 और 22 कैरट वाला ₹2310 सस्ता हुआ है। इसमें से आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती से एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली   ₹1,53,320  ₹1,40,540  ₹1,14,990
मुंबई  ₹1,53,320  ₹1,40,540  ₹1,14,990
कोलकाता  ₹1,53,320  ₹1,40,540  ₹1,14,990
चेन्नई   ₹1,54,740  ₹1,41,840  ₹1,19,540
बेंगलुरू  ₹1,53,320  ₹1,40,540  ₹1,14,990
हैदराबाद  ₹1,53,320  ₹1,40,540  ₹1,14,990
लखनऊ  ₹1,53,320  ₹1,40,540  ₹1,14,990
पटना  ₹1,53,320  ₹1,40,540  ₹1,14,990
जयपुर   ₹1,53,320   ₹1,40,540   ₹1,14,990
अहमदाबाद ₹1,53,320 ₹1,40,540 ₹1,14,990


एक दिन की स्थिरता के बाद फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसकी चमक फीकी पड़ी है। इससे पहले 21 सितंबर को एक किलो चांदी ₹5000 सस्ती हुई थी और इससे भी पहले 20 सितंबर को इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था लेकिन लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में यानी 18 और 19 सितंबर को एक किलो चांदी ₹10 हजार ऊपर चढ़ी थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,49,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,59,900 है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।

क्या कहना है एक्सपर्ट का

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर कमोडिटीज एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि फेडरल रिजर्व के बयान और अमेरिकी डॉलर में मजबूती ने गोल्ड की चमक फीकी की है। डॉलर इंडेक्स 100 से ऊपर बना हुआ है। यह जुलाई के आखिरी के बाद से इसका सबसे हाई लेवल है। डॉलर में मजबूती से दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिसका असर उसकी कीमतों पर पड़ता है। इस बीच फेडरल रिजर्व के अधिकारियों का कहना है कि ब्याज दरें लंबे समय तक हाई बनी रह सकती हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।