PharmEasy के प्री-IPO फंडिंग राउंड में शामिल हो सकते हैं नए इनवेस्टर्स

कंपनी ने जून में डायग्नोस्टिक लैब चेन थायरोकेयर को एक्वायर किया था और तब इसकी वैल्यू 4.2 अरब डॉलर लगी थी

अपडेटेड Oct 05, 2021 पर 1:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

ई-फार्मेसी PharmEasy के प्री-IPO फंडिंग राउंड में हेज फंड स्टेडव्यू कैपिटल, IIFL और एक अमेरिकी हेज फंड शामिल होने के लिए बातचीत कर रहे हैं। कंपनी ने लगभग 10 करोड़ डॉलर की सेकेंडरी ट्रांजैक्शन को भी फाइनल किया है जिसमें इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि का वेंचर फंड फंडामेंटम सहित कुछ मौजूदा इनवेस्टर्स अपने स्टेक का हिस्सा बेच सकते हैं।

PharmEasy अमेरिका और साउथईस्ट एशिया के कुछ इनवेस्टर्स से 20 करोड़ डॉलर की प्राइमरी कैपिटल जुटा रही है। इसके साथ ही यह IPO के लिए डॉक्यूमेंट दाखिल करने से पहले 30 करोड़ डॉलर की एक फंडिंग को हासिल कर सकती है।

RBI ने SREI इंफ्रा और SREI इक्विपमेंट फाइनेंस के बोर्ड का कंट्रोल लिया, नियुक्त हुए एडमिनिस्ट्रेटर

नए इनवेस्टर्स प्राइमरी और सेकेंडरी ट्रांजैक्शंस के जरिए कंपनी में फंड लगाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। सेकेंडरी ट्रांजैक्शन में मौजूदा इनवेस्टर्स अपने कुछ शेयर्स नए इनवेस्टर्स को बेचते हैं और यह फंड कंपनी के पास नहीं जाता।

प्राइमरी ट्रांजैक्शन में कंपनी को नए शेयर्स जारी करने से फंड मिलता है।

प्री-IPO फंडिंग 5 अरब से अधिक के वैल्यूएशन पर होगी। इसके बाद कंपनी की वैल्यू लगभग 5.8 अरब डॉलर हो जाएगी।


PharmEasy ने जून में 4.2 अरब डॉलर का वैल्यूएशन हासिल किया था जब इसने डायग्नोस्टिक चेन थायरोकेयर का एक्विजिशन किया था।

प्री-IPO राउंड के अलावा अमेरिकी एसेट मैनेजमेंट कंपनी फिडेलिटी कंपनी के IPO के दौरान इसके एंकर इनवेस्टर के तौर पर शामिल होने के लिए बातचीत कर रही है। इसके लिए यह बड़ा इनवेस्टमेंट कर सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।