IPO की तैयारी कर रही Paytm की आमदनी घटी, FY21 में कंपनी का लॉस 42% घटा

Paytm ने फिस्कल ईयर 2021 में अपना खर्च घटाया है जिसकी वजह से उसके घाटे में कमी आई है

अपडेटेड Jun 06, 2021 पर 2:53 PM
Story continues below Advertisement

Paytm की मालिक कंपनी One97 कम्युनिकेशंस लिमिडेट की कंसॉलिडेटेड आमदनी फिस्कल ईयर 2020-2021 में 11 फीसदी घटकर 3186.8 करोड़ रुपए रहा है। कंपनी ने शनिवार को अपने शेयरहोल्डर्स को एनुअल रिपोर्ट भेजी है।

फिस्कल ईयर 2021 में कंपनी की आमदनी घटी लेकिन साथ ही इसका लॉस भी कम हुआ है। मार्च 2021 में खत्म फिस्कल ईयर में कंपनी का लॉस 42 फीसदी घठकर 1701 करोड़ रुपए रहा। इससे पहले फिस्कल ईयर 2020 में कंपनी का घाटा 30 फीसदी घटकर 2842.3 करोड़ रुपए था।

कंपनी ने फिस्कल ईयर 2021 में अपना खर्च घटाया है जिसकी वजह से उसके घाटे में कमी आई है। फिस्कल ईयर 2021 में कंपनी का टोटल बर्न 22 फीसदी घटकर 4783 करोड़ रुपए था जो फिस्कल ईयर 2020 में 6138.23 करोड़ रुपए था।

मिंट के मुताबिक कंपनी ने बताया है, "कोरोनावायरस संक्रमण का हमारे बिजनेस पर असर हुआ है। खास तौर पर इस फिस्कल ईयर की पहली छमाही में हालात काफी खराब थे। हालांकि साल की दूसरी छमाही में सुधार हुआ है।"

कंपनी इस साल नवंबर में IPO लाने की तैयारी में है। कंपनी जुलाई में सेबी को इश्यू के लिए आवेदन जमा करने वाली है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।