अकाउंटिंग और कंसल्टिंग फर्म PwC ने अमेरिका में अपने करीब 40,000 कर्मचारियों को परमानेंट वर्क फ्रॉम होम यानी कि घर से काम करने की इजाजत देने का फैसला किया है। PwC ने वर्क फ्रॉम होम को लेकर अपनी नई पॉलिसी का ऐलान किया है। कंपनी के पास अमेरिका में करीब 55,000 कर्मचारी है। नई पॉलिसी कंपनी के अधिकतर कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत देती हैं, अगर वे चाहे तों।
इससे पहले PwC के सिर्फ ह्यूमन रिसोर्स और लीगल टीम जैसे डिपार्टमेंट के सपोर्ट स्टाफ और कर्मचारियों को ही फुल-टाइम घर से काम करने की इजाजत थी। अकाउंटिंग इंडस्ट्री का कोराना काल से पहले का वर्क कल्चर लोगों को ओवरटाइम और देर रात तक ऑफिस में काम करने को बढ़ावा देने वाला था। ऐसे में यह रिमोट-वर्क पॉलिसी इस इंडस्ट्री के वर्क कल्चर में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित हो सकती है।
Gold Price: सितंबर में 4% तक गिरी सोने की कीमत, क्या फेस्टिव सीजन से पहले खरीदारी का है शानदार मौका?
PwC की डिप्टी पीपल लीडर योलान्डा सील्स-कॉफील्ड ने बताया, "हमें पूरा विश्वास है कि हम हाइब्रिड टीमों को मैनेज कर सकते हैं।" साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी कंपनी क्लाइंट-सर्विस कर्मचारियों को फुल-टाइम वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने वाली अकाउंटिग इडस्ट्री की पहली फर्म है।
सील्स-कॉफील्ड ने इस बात पर भी जोर दिया कि जो एंप्लायी वर्क फ्रॉम होम का विकल्प चुनते हैं, उन्हें अप्वाइंटमेंट्स, क्लाइंट विजिट और टीम मीटिंग्स के लिए महीने में अधिकतम तीन बार ऑफिस आना होगा।
हालांकि, इसमें एक पेच यह भी है कि जो एंप्लयी छोटे शहरों या यूं कहें कि कम लागत वाली जगहों से फुल-टाइम वर्क फ्रॉम होम का विकल्प चुनेंगे, उनकी सैलरी में कटौती होगी। अल्फाबेट इंक के स्वामित्व वाली गूगल भी अपने कर्मचारियों की सैलरी को उनके काम करने स्थान के आधार पर तय करती है। इसका मतलब यह है कि वर्क फ्रॉम होम का विकल्प चुनने वालों को कम सैलरी देती है।
सील्स-कॉफील्ड ने बताया, "हमने महामारी के दौरान काफी सारी नई चीजें सीखीं। इसमें वर्क फ्रॉम होम भी एक है। यदि आप हमारे कर्मचारी हैं और क्लाइंस सर्विस डिपार्टमेंट में काम करते हैं और रिमोट लोकेशन से काम करना चाहते हैं, तो आप यहां ऐसा कर सकते हैं।"
Cryptocurrency Prices Today: बिटकॉइन में 8% की बढ़त, दूसरी अहम क्रिप्टो में भी तेजी
सील्स-कॉफील्ड ने बताया कि PwC ने इसे लेकर एक रिसर्च भी कराई थी, जिसमें से करीब 30-35% कर्मचारियों ने कहा कि वह फर्म के इस ऑफर को स्वीकार करेंगे। इससे पहले जून में PwC ने कहा था कि वह अगले 5 सालों में 1 लाख और लोगों को हायर करेगी। फिलहाल PwC में दुनिया भर में करीब 2,84,000 कर्मचारी है।