रिलायंस Covid-19 से मरने वाले कर्मचारियों की फैमिली को 5 साल तक सैलरी देगी, पढ़ाई का भी खर्च उठाएगी

कंपनी के जो कर्मचारी पेरोल पर नहीं हैं उनकी मौत पर नॉमिनी को 10 लाख रुपए की मदद की जाएगी

अपडेटेड Jun 03, 2021 पर 9:18 AM
Story continues below Advertisement

कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने  ऐलान किया कि इस महामारी के कारण जिन कर्मचारियों की मौत हो गई है, कंपनी उन्हें अगले पांच साल तक की सैलरी देगी।

इसके अलावा कंपनी बच्चों के ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के लिए ट्यूशन फीस, हॉस्टल और किताबों का पूरा खर्च देगी।

इसके साथ ही बच्चे जब तक ग्रेजुएशन नहीं कर पाते हैं तब तक पति या पत्नी, मां-बाप और बच्चों के हॉस्पिटालाइजेशन कवरेज का 100 फीसदी प्रीमियम देंगे।

इसके अलावा जिन कर्मचारियों को कोरनावायरस हुआ या उनके परिवार में किसी को संक्रमण हुआ है वे शारीरिक और मानसिक रिकवरी तक Covid-19 लीव ले सकते हैं। 

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 2 जून को बताया कि जो कर्मचारी पेरोल पर नहीं है उनके परिवार के मदद के लिए 10 लाख रुपए देगी। यह रकम रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से दिया जाएगा। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।