Snowman के CEO सुनील नायर ने कहा- क्षमता विस्तार पर फोकस, अगले 3 साल में 425 करोड़ का करेंगे निवेश

नायर ने CNBC-AWAAZ से कहा कि कंपनी का DRL के साथ कोई EXCLUSIVE कॉन्ट्रैक्ट नहीं है

अपडेटेड Jun 03, 2021 पर 8:24 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    देश में वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। अबतक देश में 21 करोड़ लोगों से ज्यादा का वैक्सीनेशन हो चुका है। वैक्सीनेशन में लॉजिस्टिक कंपनियां तेजी में बड़ी भूमिका निभाती हैं। लॉजिस्टिक कंपनियां एक तय तापमान में वैक्सीन को देश के अलग-अलग हिस्सों में तेजी से पहुंचाती हैं। इसी कड़ी में आज दिग्गज लॉजिस्टिक कंपनी स्नोमैन लॉजिस्टिक (Snowman logistics ) का डॉ रेड्डीज के साथ करार हुआ है। करार के तहत Dr Reddys को कंपनी तापमान नियंत्रित लॉजिस्टिक सर्विस देगी।

    इस पर अधिक जानकारी देने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ Snowman logistics के CEO सुनील नायर ने एक्स्क्लूसिव बातचीत की। उन्होंने कहा कि कंपनी ने Dr. Reddys के साथ करार किया है और ये COVID वैक्सीन Sputnik V के लिए लॉजिस्टिक करार है। कंपनी Dr Reddys को तापमान नियंत्रित लॉजिस्टिक सर्विस देगी।

    सुनील ने आगे कहा कि हमारी कंपनी कोरोना वैक्सीन को पूरे देश में लेकर जाने में सक्षम है। इतना ही नहीं हमनें कई हिस्सों में वैक्सीन डिस्ट्रिब्यूशन का काम शुरू किया है। कंपनी ने सिलिगुड़ी, कोयम्बटूर में नए प्रोजेक्ट शुरू किये हैं। इसके साथ ही मुंबई, कृष्णपट्टनम में मौजूदा फैक्लिटी का विस्तार जारी है। हमनें वैक्सीन हैंडलिंग के लिए SpiceJet के साथ भी करार किया है। वैसे भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम में लॉजिस्टिक कंपनियों की अहम भूमिका रहेगी।

    नायर ने कहा पूरे देश में Sputnik V की सप्लाई करेंगे। इसमें पैकिंग, ट्रांसपोर्टेशन का पूरा जिम्मा हमारा है। वैक्सीन के लिए तापमान नियंत्रण सुविधा जरूरी है इसलिए हमनें कोल्ड स्टोरेज, ट्रक को तापमान के अनुकूल बनाया है। अगले 1 हफ्ते में वैक्सीन आनी शुरू हो जाएगी।

    कारोबार के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी ने फार्मा का डिस्ट्रिब्यूशन 3 साल पहले शुरू किया। फार्मा और ई-कॉमर्स पर कंपनी का फोकस है। फार्मा से जुड़े कारोबार की क्षमता बढ़ाएंगे। इसके लिए क्षमता विस्तार पर निवेश बढ़ाएंगे और अगले 3 साल में 425 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करेंगे।

    DRL के साथ Snowman logistics का नहीं है EXCLUSIVE कॉन्ट्रैक्ट


    इस चर्चा के दौरान सबसे महत्वपूर्ण बात उन्होंने ये कही कि DRL के साथ उनकी कंपनी का कोई EXCLUSIVE कॉन्ट्रैक्ट नहीं है। इसका मतलब ये है कि SNOWMAN LOGISTICS किसी और कंपनी को भी अपनी सेवाएं दे सकती है और DRL भी किसी और कंपनी से लॉजिस्टिक सेवाएं प्राप्त कर सकती है।

    वैक्सीन की बढ़ेगी सप्लाई

    वहीं दूसरी तरफ SII ने कोविशील्ड की सप्लाई बढ़ाने का दावा किया है। कंपनी द्वारा जून में कोविशील्ड की 9-10 करोड़ डोज की सप्‍लाई की जायेगी।  SII ने इस बारे में सरकार को सूचित किया है। वहीं मई में कोविशील्ड की 6.5 करोड़ डोज का उत्पादन हुआ है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।