Air India के लिए टाटा ग्रुप और अजय सिंह ने लगाई बोली, बोली लगाने की डेडलाइन आज खत्म

एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कह दिया था कि 15 सितंबर के बाद बोली लगाने की डेडलाइन नहीं बढे़गी

अपडेटेड Sep 16, 2021 पर 9:16 AM
Story continues below Advertisement

सरकारी एयरलाइन कंपनी Air India के लिए बोली लगाने की आज आखिरी तारीख थी। डेडलाइन खत्म होने से पहले दो कंपनियों ने Air India के लिए बोली लगाई है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक Air India के लिए बोली लगाने वालों में स्पाइस जेट (Spice Jet) के प्रमोटर अजय सिंह ने एयरलाइन कंपनी में हिस्सेदारी लेने के लिए बोली लगाई है। वहीं सूत्रों के मुताबिक टाटा ग्रुप ने भी एयर इंडिया के लिए अपनी बोली जमा कर दी है।

Air India को जेआरडी टाटा ने 1932 में Tata Airline के नाम से शुरू किया था। हालांकि बाद में इस कंपनी का राष्ट्रीयकरण हो गया और यह सरकार के पास आ गई। अब एकबार फिर हो सकता है कि Air India पर टाटा ग्रुप का कब्जा हो जाए।

इस मामले में स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह को मेसेज किया गया लेकिन उन्होंने उसका कोई जवाब नहीं दिया है।

टाटा ग्रुप ने पहले ही दो एयरलाइन कंपनियों में हिस्सेदारी ले रखी है। इनमें एयर एशिया इंडिया है। यह लो कॉस्ट एयरलाइन है। जबकि दूसरी फुल सर्विस एयरलाइन विस्तारा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि टाटा ग्रुप ने किसी कंपनी की तरफ से  बोली लगाई है।

Air India के एक कर्मचारी ने कहा कि एयरलाइन कंपनी बच गई यह दोबारा अपने मालिक के पास जा रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।