Tata Motors इलेक्ट्रिक व्हीकल कारोबार के लिए फंड जुटाने की तैयारी में

टाटा मोटर्स की योजना 2025 तक अपने पोर्टफोलियों में 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल करने की है।

अपडेटेड Jul 31, 2021 पर 9:23 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tata Motors की अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल कारोबार के लिए बाजार से फंड जुटाने की तैयारी है।कंपनी की योजना मीडियम और लॉन्ग टर्म में अपनी बिक्री का करीब चौथाई हिस्सा इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कारोबार से हासिल करने की  है ये बातें कंपनी की 76वीं एजीएम में टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखर (N Chandrasekaran) ने कही।

    मुंबई स्थित टाटा मोटर्स हर साल 1 या 2 इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगी। कंपनी की योजना 2025 तक अपने पोर्टफोलियों में 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल करने की है। हालांकि एन चंद्रशेखर ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि कंपनी अपने ईवी बिजनेस यूनिट में कितना निवेश करेगी लेकिन उन्होंने यह जरुर बताया कि वित्त वर्ष 2022 में  3,000- 3,500 करोड़ रुपये की पूंजी निवेश की योजना है।

    एन चंद्रशेखर ने आगे कहा कि  इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए हमारी एक  बड़ी योजना है। अभी इलेक्ट्रिक व्हीकल से हमारी कमाई का 2 फीसदी हिस्सा आता है। हमारी योजना यह है कि  मीडियम से लॉन्ग टर्म में हमारी कमाई का कम से कम चौथाई हिस्सा इलेक्ट्रिक व्हीकल से आए।

    वित्त वर्ष 2025 तक हम कम से कम 10 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए हम उचित समय में ईवी सेगमेंट के लिए कैपिटल  रेजिंग प्रोगाम लेकर आएगे।

    बता दें कि टाटा मोटर्स की भारत के इलेक्ट्रिक पैसेंजर मार्केट में सबसे बड़ी  हिस्सेदारी है।  टाटा Nexon EV के जरिए कंपनी घरेलू पैसेंजर व्हीकल मार्केट में 77 फीसदी हिस्सेदारी रखती है। कंपनी वित्त वर्ष 2020 में अपने लॉन्च के बाद से ही Nexon EV की 4000 यूनिट बेच चुकी है।

    कंपनी ने हाल में ही बताया था कि उसके पास Nexon EV की मजबूत ऑर्डर बुक है जिनको पूरा करने में 14-16 हफ्ते लग सकते हैं। वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में Nexon EV की 1715 यूनिट बिकी थी जो अब तक किसी तिमाही में हुई सबसे बड़ी बिक्री है।


    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।