आखिर कौन सा कार ब्रांड 90 साल बाद भारतीय मार्केट में वापसी कर रहा है?

कंपनी को उम्मीद है कि चीन और अमेरिका के बाद भारत उसका तीसरा सबसे बड़ा मार्केट बन सकता है

अपडेटेड Sep 16, 2021 पर 8:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी Stellantis अगले वर्ष अपने Citroen ब्रांड के तहत भारत और अमेरिका में एक नया मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। Stellantis का यूरोप में बड़ा मार्केट है और अब यह ऐसे इमर्जिंग मार्केट्स में जाकर अपना बिजनेस बढ़ाना चाहती है।

यह Citroen की भारत में वापसी होगी। यह ब्रांड 1930 के दशक तक देश के मार्केट में उपलब्ध था।

इस डिफेंस स्टॉक ने एक महीने में दिया 140 प्रतिशत का रिटर्न, एक्सपर्ट्स को और तेजी की उम्मीद

हालांकि, कुछ अन्य विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियां कई वर्षों के संघर्ष के बावजूद प्रॉफिट कमाने में नाकाम रहने के बाद देश से निकल रही हैं।

Stellantis इस वर्ष Fiat Chrysler और PSA के मर्जर से बनी थी। इसके पास अमेरिका में जीप जैसे ब्रांड्स हैं। कंपनी यूरोप पर अपनी निर्भरता कम करना चाहती है।

कंपनी ने बताया कि वह Citroen C3 के नए वर्जन को भारत और लैटिन अमेरिका में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग भारत और ब्राजील में होगी।


इसके बाद कंपनी की योजना दो और मॉडल अगले तीन वर्षों में भारत और लैटिन अमेरिका में लॉन्च करने की है।

Stellantis ने कहा कि उसे चीन और अमेरिका के बाद भारत के 2030 तक कंपनी का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट बनने की उम्मीद है।

हालांकि, विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए देश का मार्केट चुनौतीपूर्ण रहा है। इस मार्केट में मारुति सुजुकी और दक्षिण कोरिया की ह्युंडई जैसी कंपनियों का दबदबा है।

फोर्ड ने पिछले सप्ताह देश में मैन्युफैक्चरिंग बंद करने की घोषणा की थी। इससे पहले जनरल मोटर्स ने भी देश से अपना बिजनेस समेटा था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।