Upcoming Cars in India in November 2021: भारत दुनिया के सबसे बड़े कार बाजारों में से एक है। देश में हर महीने कई नई कारें लॉन्च होती हैं। देश में फेस्टिव सीजन में एक से बढ़कर एक कारें लॉन्च हो रही हैं, जिनके शानदार लुक और लेटेस्ट फीचर्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।
पिछले दिनों देश में MG Astor, Tata Punch और Mahindra XUV700 जैसी कई बेहतर कारें लॉन्च हुईं। अब अगले महीने यानी नवंबर में भारत में 4 शानदार कारें भारतीय बाजार में पेश होने वाली हैं, जिनमें New Generation Maruti Suzuki Celerio और Tata Tiago CNG जैसी हैचबैक कारों के साथ ही New Audi Q5 और New Volkswagen Tiguan जैसी SUV शामिल हैं।
मारुति सुजुकी सेलेरियो (Maruti Suzuki Celerio)
मारुति सुजुकी जल्द ही नई जेनरेशन की सेलेरियो को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसमें मौजूदा मॉडल के मुकाबले बेहतर लुक और फीचर्स देखने को मिलेंगे। संभवत: 10 नवंबर को भारत में लॉन्च हो रही सेकेंड जेनरेशन मारुति सिलेरियो में नया 1.0 लीटर K10C डुअल जेट पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है, जो जो बेहतर पावर वाला होगा। मारुति की इस कार में कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे, जो मौजूदा मॉडल में नहीं होंगे।
टाटा मोटर्स जल्द ही देश में अपनी पहली CNG कार लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसको जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अगले महीने भारत में टाटा मोटर्स की धांसू हैचबैक कार Tata Tiago CNG लॉन्च हो सकती है। कहा जा रहा है कि टाटा टिएगो CNG की भारत में अना- ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और ज्यादातर संभावना है कि इसकी प्राइस अनाउंसमेंट हो जाए। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार में 1.2 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा। यह मोटर 6000 RPM पर 86 PS की पावर और 3300 RPM पर 113 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
Volkswagen Tiguan Facelift
वोक्सवैगन इंडिया अगले महीने फेसलिफ़्टेड टिगुआन को देश में लॉन्च करेगी। नई वोक्सवैगन टिगुआन फेसलिफ्ट में कॉस्मेटिक अपडेट और एक नया पावरट्रेन होगा। इसमें BS6 कम्प्लायंट 2.0-लीटर TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा। इसमें रियर और फ्रंट लुक में बदलाव के साथ ही कई नए फीचर्स दिखने वाले हैं।
ऑडी अगले महीने भारत में नई ऑडी क्यू5 फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी। इसका प्रोडक्शन भारत में ही हो रहा है। इस कार की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और अगले महीने यानी नवंबर में इसकी कीमत का खुलासा कर दिया जाएगा, जिसके बाद इसकी डिलिवरी भी शुरू हो जाएगी। ऑडी की यह SUV बेहतर लुक और फीचर्स से लैस होगी। कोई भी इसे 2 लाख रुपये की टोकन राशि का भुगतान करके बुक कर सकता है। नई ऑडी Q5 फेसलिफ्ट, अधिकांश नए जमाने की ऑडी कारों की तरह, भारत में केवल पेट्रोल मॉडल होगी।