अक्टूबर में अशोक लेलैंड की बिक्री साल दर साल आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 8375 यूनिट रही है। अक्टूबर में अशोक लेलैंड की मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और ये 5838 यूनिट पर पहुंच गई है। हालांकि अक्टूबर में अशोक लेलैंड के एलसीवी की बिक्री में गिरावट आई है और ये साल दर साल आधार पर 6 फीसदी घटकर 2537 यूनिट हो गई है।