अक्टूबर में टीवीएस मोटर की बिक्री में अच्छा उछाल देखा गया है। अक्टूबर में टीवीएस मोटर की कुल बिक्री साल दर साल आधार पर 22 फीसदी बढ़कर 2.41 लाख यूनिट हो गई है। अक्टूबर में टीवीएस मोटर की मोटरसाइकल बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 90,779 यूनिट हो गई है। वहीं अक्टूबर में टीवीएस मोटर की स्कूटर बिक्री साल दर साल आधार पर 68 फीसदी बढ़कर 70,571 यूनिट तक पहुंच गई है।