अगस्त में अशोक लेलैंड की बिक्री 6% घटी

इस साल अगस्त में अशोक लेलैंड ने कुल 10897 वाहन बेचे हैं। पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 11544 वाहन बेचे थे।

अपडेटेड Sep 01, 2016 पर 2:24 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अगस्त में अशोक लेलैंड की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर अगस्त में अशोक लेलैंड की बिक्री 6 फीसदी घटी है। इस साल अगस्त में अशोक लेलैंड ने कुल 10897 वाहन बेचे हैं। पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 11544 वाहन बेचे थे।

    सालाना आधार पर अगस्त में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 8903 यूनिट्स से 8 फीसदी घटकर 8201 यूनिट्स रही है। सालाना आधार पर अगस्त में अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 2641 यूनिट्स से 2 फीसदी बढ़कर 2696 यूनिट्स रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।