अगस्त में मारुति सुजुकी की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर अगस्त में मारुति सुजुकी की बिक्री 12 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। इस साल अगस्त में मारुति सुजुकी ने कुल 132211 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 117864 गाड़ियां बेची थी।
सालाना आधार पर अगस्त में मारुति सुजुकी की घरेलू बाजार में बिक्री 106781 यूनिट्स से 12.3 फीसदी बढ़कर 119931 यूनिट्स रही है। सालाना आधार पर अगस्त में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 11083 यूनिट्स से 11 फीसदी बढ़कर 12280 यूनिट्स रहा है।
हालांकि सालाना आधार पर अगस्त में मारुति सुजुकी के मिनी सेगमेंट (ऑल्टो और वैगन आर) की बिक्री 37665 यूनिट्स से 6 फीसदी घटकर 35490 यूनिट्स रही है। लेकिन सालाना आधार पर अगस्त में मारुति सुजुकी के कॉम्पैक्ट सेगमेंट (स्विफ्ट, रिट्ज, सेलेरियो, बलेनो और डिजायर) की बिक्री 41461 यूनिट्स से 10 फीसदी बढ़कर 45579 यूनिट्स रही है।
सालाना आधार पर अगस्त में मारुति सुजुकी के मिडसाइज सेगमेंट (सियाज) की बिक्री 4156 यूनिट्स से 49.5 फीसदी बढ़कर 6214 यूनिट्स रही है। सालाना आधार पर अगस्त में मारुति सुजुकी के यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट (जिप्सी, अर्टिगा, ग्रांड विटारा, एस-क्रॉस और विटारा ब्रेजा) की बिक्री 7836 यूनिट्स से 114.5 फीसदी बढ़कर 16806 यूनिट्स रही है।