अदानी एंटरप्राइजेज को 210 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज को 210 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

अपडेटेड Nov 12, 2014 पर 2:05 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज को 210 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज को 417 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज की आय 3.4 फीसदी बढ़कर 14067 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज की आय 13602 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का एबिटडा 2985 करोड़ रुपये हो गया है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का एबिटडा 1820 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 13.4 फीसदी से बढकर 21.2 फीसदी हो गया है।

    अदानी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने महाराष्ट्र ईस्टर्न ग्रिड पावर के 70.75 करोड़ शेयरों के विनिवेश को मंजूरी दे दी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।