अदानी पावर को 428.7 करोड़ रु का घाटा

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अदानी पावर की आय 31.4 फीसदी बढ़कर 5504 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

अपडेटेड Jan 28, 2015 पर 1:58 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अदानी पावर को 428.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में अदानी पावर को 545 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अदानी पावर की आय 31.4 फीसदी बढ़कर 5504 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में अदानी पावर की आय 4190.3 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अदानी पावर का एबिटडा 980 करोड़ रुपये से बढ़कर 1759 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में अदानी पावर का ऑपरेटिंग मार्जिन 23.4 फीसदी से बढ़कर 32 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।