अदानी पोर्ट्सः मुनाफा 16.2% बढ़ा, आय 11.3% बढ़ी

दूसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड का मुनाफा 16.2 फीसदी बढ़कर 667 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 02, 2015 पर 2:25 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड का मुनाफा 16.2 फीसदी बढ़कर 667 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड का मुनाफा 574 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड की आय 11.3 फीसदी बढ़कर 1,842 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड की आय 1,655 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड की अन्य आय 211 करोड़ रुपये से घटकर 144 करोड़ रुपये रही है।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड का एबिटडा 1,050 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,205 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड का एबिटडा मार्जिन 63.5 फीसदी से बढ़कर 65.4 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।