Get App

अदानी पोर्ट के मुनाफे में 36% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अदानी पोर्ट का मुनाफा 36 फीसदी बढ़कर 568 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2014 पर 2:04 PM
अदानी पोर्ट के मुनाफे में 36% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अदानी पोर्ट का मुनाफा 36 फीसदी बढ़कर 568 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में अदानी पोर्ट का मुनाफा 417.5 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अदानी पोर्ट की आय 14.7 फीसदी घटकर 1261.6 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में अदानी पोर्ट की आय 1478.4 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में अदानी पोर्ट का एबिटडा 918 करोड़ रुपये से घटकर 832 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में अदानी पोर्ट का ऑपरेटिंग मार्जिन 62.1 फीसदी से बढ़कर 65.1 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में अदानी पोर्ट की अन्य आय 89 करोड़ रुपये से बढ़कर 169 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अदानी पोर्ट का डेरिवेटिव मुनाफा 38 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में अदानी पोर्ट को 168 करोड़ रुपये का डेरिवेटिव घाटा हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें