बिजनेस टायकून अनिल अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी को आज वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी रिलायंस कैपिटल का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। निदेशक मंडल की आज हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। अगले साल एजीएम में उन्हें पूर्णकालिक कार्यकारी निदेशक बनाए जाने का भी प्रस्ताव है। अनमोल रिलायंस कैपिटल में पिछले 2 साल से अलग-अलग बिजनेस में ट्रेनिंग ले चुके हैं।