अपोलो टायर्सः मुनाफा 8.1% बढ़ा, आय 10.5% घटी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 8.1 फीसदी बढ़कर 279 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 30, 2015 पर 2:26 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 8.1 फीसदी बढ़कर 279 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 258 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 10.5 फीसदी घटकर 2,996 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 3,346 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा 496 करोड़ रुपये से घटकर 483 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा मार्जिन 14.8 फीसदी से बढ़कर 16.1 फीसदी रहा है। अप्रैल-जुलाई सितंबर तिमाही में अपोलो टायर्स को 47.7 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।