वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 45.5 फीसदी घटकर 184 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 338 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपोलो टायर्स को 79 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 12.8 फीसदी घटकर 3105 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 3559 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा 570 करोड़ रुपये से घटकर 491 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपोलो टायर्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 16 फीसदी से घटकर 15.8 फीसदी रहा।