अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 4.9% घटा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 4.9 फीसदी घटकर 77 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 28, 2015 पर 3:12 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 4.9 फीसदी घटकर 77 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 81 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स की आय 20.5 फीसदी बढ़कर 1203 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स की आय 998 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का एबिटडा 150 करोड़ रुपये से बढ़कर 175 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का एबिटडा मार्जिन 15.5 फीसदी से घटकर 14.5 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।