महिंद्रा एंड महिंद्रा की अप्रैल में बिक्री मामूली बढ़ी है। साल दर साल आधार पर अप्रैल में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 1.2 फीसदी बढ़ी है। अप्रैल में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 36727 गाड़ियां बेची हैं, जबकि पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने 36288 गाड़ियां बेची थी।
सालाना आधार पर अप्रैल में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 34107 यूनिट से 1 फीसदी बढ़कर 34467 यूनिट रही। सालाना आधार पर अप्रैल में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 18148 यूनिट से 0.9 फीसदी बढ़कर 18314 यूनिट रही। सालाना आधार पर अप्रैल में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 4 फीसदी बढ़कर 2260 यूनिट रहा।
हालांकि सालाना आधार पर अप्रैल में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 20731 यूनिट से 13 फीसदी घटकर 18011 यूनिट रही। साथ ही घरेलू बाजार में भी सालाना आधार पर अप्रैल में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 19895 यूनिट से 15 फीसदी घटकर 17006 यूनिट रही। लेकिन सालाना आधार पर अप्रैल में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट 836 यूनिट से 20 फीसदी बढ़कर 1005 यूनिट रहा।