अरविंदः मुनाफा 35.9% घटा, आय 6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अरविंद का मुनाफा 35.9 फीसदी घटकर 58 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 06, 2015 पर 2:13 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अरविंद का मुनाफा 35.9 फीसदी घटकर 58 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अरविंद का मुनाफा 90.5 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अरविंद की आय 6 फीसदी बढ़कर 1,877 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अरविंद की आय 1,772.5 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में अरविंद का एबिडटा 223 करोड़ रुपये से बढ़कर 227 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में अरविंद का एबिटडा मार्जिन 12.6 फीसदी से घटकर 12.1 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।