Get App

अल्ट्राटेक सीमेंट के मुनाफे में 55.3% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 55.3 फीसदी बढ़कर 410 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2014 पर 3:53 PM
अल्ट्राटेक सीमेंट के मुनाफे में 55.3% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 55.3 फीसदी बढ़कर 410 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 264 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की आय 20 फीसदी बढ़कर 5429 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की आय 4523 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का ऑपरेटिंग मुनाफा 679 करोड़ रुपये से बढ़कर 877 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का एबिटडा मार्जिन 15 फीसदी से बढ़कर 16.2 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की अन्य आय 37.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 74.1 करोड़ रुपये रही। अल्ट्राटेक सीमेंट का कहना है दूसरी तिमाही में घरेलू बाजार में सीमेंट बिक्री 11 फीसदी बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें