अशोक लेलैंडः कुल बिक्री में 27% का उछाल

अशोक लेलैंड ने सितंबर में 9193 गाड़ियां बेची है जो पिछले साल से 27 फीसदी ज्यादा है।

अपडेटेड Oct 04, 2014 पर 12:50 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इकोनॉमी में सुधार का फायदा ऑटो सेक्टर को भी हो रहा है। कार और 2-व्हीलर के साथ कमर्शियल गाड़ियों की मांग में भी वापस से रफ्तार दिखनी शुरू हो गई है। अशोक लेलैंड ने सितंबर में 9193 गाड़ियां बेची है जो पिछले साल से 27 फीसदी ज्यादा है।

    सबसे ज्यादा रफ्तार मीडियम और हेवी कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री में आई है, ये पिछले साल से 40 फसदी बढ़कर 6,621 हो गई है। हालांकि छोटी कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री में मामूली 2 फीसदी की बढ़त दिखी और ये 2,572 यूनिट रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।