Get App

आंध्रा बैंक के मुनाफे में 73.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 73.9 फीसदी बढ़कर 251.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2015 पर 4:19 PM
आंध्रा बैंक के मुनाफे में 73.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 73.9 फीसदी बढ़कर 251.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 144.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक की ब्याज आय 17.9 फीसदी बढ़कर 1,302 करोड़ रुपये पर पहुंच है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक की ब्याज आय 1,104 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आंध्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.75 फीसदी से घटकर 5.71 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का नेट एनपीए 2.99 फीसदी से घटकर 2.95 फीसदी रहा है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक की प्रोविजनिंग 503 करोड़ रुपये से बढ़कर 524.9 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में आंध्रा बैंक की प्रोविजनिंग 491.5 करोड़ रुपये रही थी।

रुपये में आंध्रा बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 7,237.6 करोड़ रुपये से मुकाबले 7,470.2 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का नेट एनपीए 3,650.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,750 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें