आइडियाः मुनाफा 3.8% बढ़ा, आय मामूली बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का मुनाफा 3.8 फीसदी बढ़कर 756 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 20, 2014 पर 5:10 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का मुनाफा 3.8 फीसदी बढ़कर 756 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का मुनाफा 728.2 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर की आय मामूली बढ़कर 7569.9 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आइडिया सेल्यूलर की आय 7561 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का एबिटडा 2503.8 करोड़ रुपये से घटकर 2490.7 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का एबिटडा मार्जिन 33.1 फीसदी से बढ़कर 32.9 फीसदी रहा।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर की औसतन प्रति मिनट आय 45.1 पैसे से बढ़कर 45.9 पैसे रही। साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर की औसत प्रति ग्राहक आय 164 करोड़ रुपये से बढ़कर 176 करोड़ रुपये रही।

    सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का प्रति ग्राहक मिनट यूसेज 368 मिनट से बढ़कर 384 मिनट रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।