आइडिया सेल्यूलर: मुनाफा 13% घटा, आय 1.2% घटी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का मुनाफा 13 फीसदी घटकर 809.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 21, 2015 पर 4:40 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का मुनाफा 13 फीसदी घटकर 809.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का मुनाफा 930.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर की आय 1.2 फीसदी घटकर 8,689 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आइडिया सेल्यूलर की आय 8,798.4 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का एबिटडा 3,228.4 करोड़ रुपये से घटकर 3,057 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का एबिटडा मार्जिन 36.7 फीसदी से घटकर 35.2 फीसदी रहा है।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का वॉल्यूम 195.8 अरब मिनट से घटकर 189.5 अरब मिनट रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का वॉयस रेट 32.9 पैसे प्रति मिनट से घटकर 32.7 पैसे प्रति मिनट रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।