आईआरबी इंफ्रा के मुनाफे में 22.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा 22.4 फीसदी बढ़कर 149 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 21, 2015 पर 3:18 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा 22.4 फीसदी बढ़कर 149 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा 121.7 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा की कुल आय 30.1 फीसदी बढ़कर 1,149.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा की कुल आय 883.2 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का एबिटडा 523 करोड़ रुपये से बढ़कर 605 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का ऑपरेटिंग मार्जिन 59.2 फीसदी से घटकर 52.6 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।