आईएलएंडएफएस के शेयर में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के ज्वाइंट वेंचर को गुजरात में ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का ऑर्डर मिला है। जिसके बाद शेयर में खरीदारी दिखी है। कंपनी को भुज बनासकांठा ट्रांसमिशन लाइन के लिए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन से 136 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसी कॉरिडोर पर कंपनी को पहले भी एक और ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का ठेका मिल चुका है।
