आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन के शेयर में आज अच्छी तेजी देखने को मिली। कंपनी ने आंध्र प्रदेश एक्सप्रेसवे में अपना पूरा हिस्सा बेचने का फैसला लिया है जिससे शेयर में खरीदारी दिखी। कंपनी अपनी हिस्सेदारी सिंगापुर की क्यूब हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर को बेचेगी। ये सौदा 140 करोड़ रुपये में हुआ है।
