Get App

आईओसी त्रिपुरा में करेगी 650 करोड़ रु का निवेश

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन त्रिपुरा में स्टोरेज और बॉटलिंग क्षमता बढ़ाने के लिए बड़ा निवेश करने की तैयारी में है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2016 पर 4:23 PM
आईओसी त्रिपुरा में करेगी 650 करोड़ रु का निवेश

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन त्रिपुरा में स्टोरेज और बॉटलिंग क्षमता बढ़ाने के लिए बड़ा निवेश करने की तैयारी में है। कंपनी इस पर 650 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी अगरतला में नया पेट्रोलियम, ऑयल एंड लुब्रिकेंट डिपो बनाएगी। इसके अलावा एक नया बॉटलिंग प्लांट भी खड़ा करेगी। पेट्रोलियम डिपो पर 500 करोड़ रुपये का निवेश होगा। जबकि बॉटलिंग प्लांट पर 143 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी क्षमता विस्तार करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें